This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Benefits of Eating Figs During Pregnancy | प्रेग्नेंसी में अंजीर खाने से क्या फ़ायदे होते हैं?

Written by - Parul SachdevaLast updated: May 19, 2026
Benefits of Eating Figs During Pregnancy | प्रेग्नेंसी में अंजीर खाने से क्या फ़ायदे होते हैं?
Likes71 Likes|
Read time7 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर फल है जो गर्भावस्था में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन ए, के, ई, डी, बी की पूर्ति करता है।
  • गर्भावस्था में अंजीर खाने से एनीमिया दूर होती है, कब्ज से राहत मिलती है, मॉर्निंग सिकनेस कम होती है और शुगर क्रेविंग नियंत्रित रहती है।
  • अधिक मात्रा में अंजीर खाने से दस्त, ब्लड शुगर बढ़ना, रक्तचाप कम होना और एलर्जी रिएक्शन जैसे नुकसान हो सकते हैं, इसलिए सीमित मात्रा में सेवन करें।
  • गर्भावस्था में पोषण के लिए क्या लें? Explore our MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes).
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7
Compression Stocking Socks - S
Compression Stocking Socks - S
Rating4.5

गर्भावस्था में अंजीर (फिग्स) खाने के फायदे और नुकसान ( Advantages and disadvantages of eating figs during pregnancy )

अंजीर सबसे पौष्टिक फलों में से एक है। अंजीर या फिग्स की खेती न केवल उनके बेहतरीन स्वाद के लिए बल्कि उनके पोषक तत्वों के अद्भुत स्रोत के लिए भी की जाती है। अंजीर असलियत में फल नहीं बल्कि एक तरह का फूल है। पका हुआ अंजीर पूरी तरह से खिला हुआ फूल होता है और इसे पूरी तरह से पके फल की पहचान के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अंजीर को ताजा या सुखाकर खाया जा सकता है। इसे सूखी अंजीर के रूप में सालों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। अंजीर स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है। यह कब्ज को दूर करने, वजन कम करने, आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है, रात को अच्छी नींद आने में मदद करता है, बवासीर का इलाज करता है, लिवर के कार्य में सुधार करता है, यह सबसे अच्छा एंटीऑक्सीडेंट प्रकृति प्रदान कर सकता है, एनीमिया के लिए बेहद फायदेमंद होता है, आपकी त्वचा कोमल बनाता है, किडनी के कार्य में सुधार करता है और रक्तचाप की जाँच करता है, यह कैल्शियम से भरपूर होने के कारण आपकी हड्डियों को भी स्वस्थ और मजबूत बनाता है।

गर्भावस्था के दौरान ज्यादा अंजीर खाना हानिकारक भी साबित हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान अंजीर के फायदों को जानने के लिए आगे पढ़ना जारी रखें।

क्या गर्भावस्था के दौरान अंजीर खाना सुरक्षित है? ( Is it safe to eat figs during pregnancy?)

हालांकि गर्भावस्था के दौरान अंजीर का सेवन करना सुरक्षित है। लेकिन किसी भी चीज़ का अत्यधिक मात्रा में सेवन गलत हो सकता है, इसलिए इसकी उचित खुराक ही ली जानी चाहिए। यदि गर्भावस्था के दौरान आपका अंजीर खाने का मन है तो इसका आवश्यकता से अधिक सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

अंजीर का पोषण प्रोफाइल ( Nutritional Profile of Figs)

अंजीर कैल्शियम, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे विटामिन का एक प्राकृतिक स्रोत है। यह प्राकृतिक आयरन की प्रचुर आपूर्ति प्रदान करता है। ये सूक्ष्म पोषक तत्व बाल और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने और बुद्धि के विकास में फायदेमंद होते हैं। विशेष रूप से गर्भावस्था के दौरान, अंजीर को स्वस्थ और सुन्दर बच्चा पाने के लिए खाया जाने वाले फल के रूप में जाना जाता है। गर्भावस्था के दौरान अंजीर सभी आवश्यक विटामिन जैसे ए, के, ई, डी और बी की पूर्ति के साथ-साथ वजन बढ़ाने में भी मदद करता है। अंजीर भ्रूण को स्वस्थ रखता है, हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है तथा ब्लड काउंट और मस्तिष्क के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। अंजीर चाहे ताजा हो या सूखा, वह आपको समान मात्रा में पोषण देगा। इसलिए सूखे अंजीर का सेवन करने से भी कभी न हिचकिचाएं।

गर्भावस्था के दौरान अंजीर खाने के स्वास्थ्य लाभ ( Health Benefits of Eating Figs During Pregnancy)

एनीमिया, गर्भावस्था के दौरान होने वाली एक बहुत सामान्य समस्या, जो मां और भ्रूण दोनों को प्रभावित करती है, अंजीर खाने से इस समस्या को भी दूर किया जा सकता है।

अंजीर कब्ज को दूर रखने और सही से मल त्याग करने के लिए आवश्यक प्राकृतिक फाइबर प्रदान करता है। अंजीर में प्राकृतिक शुगर होने के कारण, यह ग्लूकोज के स्तर पर भी नियंत्रण रख सकता है जो गर्भावस्था के दौरान अधिक हो जाता है। गर्भावस्था में अंजीर शुगर क्रेविंग को बराबर करने में भी मदद करेगी। गर्भावस्था के लिए अंजीर के अनगिनत फायदे हैं, इसलिए जब भी आप इसे खा सकें जरूर खाएं। अंजीर गर्भावस्था के दौरान मॉर्निंग सिकनेस से भी राहत दिलाने में मदद करता है।

अंजीर की शहद जैसी मिठास मन और तालु को काफी सुकून देती है।

गर्भावस्था में अंजीर खाने के नुकसान (Disadvantages of eating figs during pregnancy)

अंजीर में बहुत सारे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होने के कारण अक्सर कुछ लोग इसका अत्यधिक मात्रा में सेवन कर लेते हैं जो कि नुकसानदायक साबित होता है। इसलिए पहले यह पता लगाना जरुरी है कि इसका कितनी मात्रा में सेवन किया जाना चाहिए या हमारा शरीर इसकी कितना मात्रा को सहन कर सकता है।

अंजीर खाने के नुकसान:

  • दस्त
  • ब्लड शुगर स्तर का अत्यधिक मात्रा में बढ़ना
  • रक्तचाप में कमी
  • यह पॉलेन एलर्जी के कारण होने वाले एलर्जी रिएक्शन को ट्रिगर कर सकता है

मुझे सही अंजीर का चुनाव और भंडारण कैसे करना चाहिए? (How should I choose and store the right figs?)

1. ताजा अंजीर जून से अक्टूबर तक ही उपलब्ध होते हैं। ताजा अंजीर को उनकी चिकनी और सादी स्किन से पहचाना जा सकता है। थोड़ा सा खट्टा या दुर्गंधयुक्त अंजीर जल्दी सड़ जाता है। एक पूरी तरह से पका हुआ अंजीर पूर्ण रूप से खिला हुआ दिखाई देगा। अंजीर का ऊपरी हिस्सा हल्के से हरे रंग के साथ शुरू होकर गहरे भूरे रंग के साथ समाप्त होता है।

2. इनकी ताजगी बरकरार रखने के लिए इन्हें फ्रिज की सबसे ठंडी जगह पर रखें।

3. अगर इसे फ्रिज के अंदर रख रहे हैं तो इसे बंद कंटेनर में रखने के बजाय खुले कंटेनर में रखें।

4. फ्रिज में रखे अंजीर सिर्फ 6-7 दिनों तक ही ताजे बने रह सकते हैं, इसलिए उसी के अनुसार ही इनका सेवन करें।

5. आप इन्हें खुद घर पर भी सुखा सकते हैं या सूखे अंजीर सीधे बाजार से मंगवा सकते हैं। सूखे अंजीर हवा बंद डब्बे में बिना सड़े साल भर ताजा और खाने योग्य बने रह सकते हैं।

अपने गर्भावस्था आहार में अंजीर को कैसे शामिल करें ( How to include figs in your pregnancy diet)

ताजा अंजीर अनार और संतरे के साथ मिलाने पर और भी ज्यादा अच्छा स्वाद देता है। जैतून के तेल, शहद, नींबू और नमक से बनी ड्रेसिंग के साथ इन्हें भी सलाद में शामिल करें।

उन्हें ताज़े या सूखे अंजीर के रूप में अपने नाश्ते में शामिल करें।

सूखे अंजीर को गर्म दूध और अतिरिक्त स्वाद के लिए वेनिला एक्सट्रेक्ट के साथ मिलाकर इसका सेवन करें।

इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी में ब्राउन राइस: फायदे और सावधानी


गर्भवती माँओं की पोषण यात्रा में भरोसेमंद साथी

अंजीर जैसे प्राकृतिक पोषण के साथ, सही प्रेगनेंसी सप्लीमेंट्स आपकी और बच्चे की सेहत को संपूर्ण सहारा देते हैं।

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3764 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(88)
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2006 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)
Compression Stocking Socks - S

Compression Stocking Socks - S

Compression Stockings for Varicose Veins | Reduces Swelling | Boosts Blood Circulation

460 Moms bought
₹364₹59939% Off
Rating
4.5
(31)

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.